{"_id":"6a08767e39b5ac5ab20f18af","slug":"demand-raised-for-payment-of-dues-including-gratuity-cash-benefits-kangra-news-c-95-1-kng1005-235056-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ग्रेच्युटी, नकद लाभ सहित देय राशियों के भुगतान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ग्रेच्युटी, नकद लाभ सहित देय राशियों के भुगतान की उठाई मांग
Sun, 17 May 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा हाल में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक चामुंडा हाल में अध्यक्ष केसी कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगभग 60 पेंशन भोगियों ने भाग लिया। बैजनाथ यूनिट ने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि मार्च 26 तक 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पेंशन भोगियों को बकाया राशि दी जाए, न कि इस लाभ को दिसंबर 2024 तक इस आयु तक पहुंचने वालों तक सीमित रखा जाए।
जिला महासचिव विजय भंडारी ने पालमपुर में हुई दुर्घटना के संबंध में शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए पेंशन भोगियों के लिए नकद लाभ, ग्रेच्युटी और अन्य देय राशियों के भुगतान में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जाएं। इस मौके पर किशोरी लाल, सुरिंद्र अविश्वासी, दीपू राम, महताब सिंह, दूलो राम, चिंत सिंह पठानिया, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।