{"_id":"6a983ed58e5205cb1b064350","slug":"demand-for-opportunities-in-college-cadre-recruitment-kangra-news-c-95-1-kng1037-253596-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कॉलेज कैडर भर्ती में अवसर देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कॉलेज कैडर भर्ती में अवसर देने की मांग
Wed, 02 Sep 2026 08:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। हाल ही में यूजीसी नेट और सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) से सहायक आचार्य (कॉलेज कैडर) भर्ती प्रक्रिया में अवसर देने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और लोक सेवा आयोग को ई-मेल और लिखित अभ्यावेदन भेजे हैं।
अभ्यर्थी शुभम राणा ने बताया कि कई युवाओं ने हाल ही में नेट उत्तीर्ण किया है लेकिन परिणाम घोषित होने के समय और भर्ती में निर्धारित पात्रता कटऑफ तिथि के फेर में वे सभी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करने के बावजूद आवेदन से वंचित हो रहे हैं।
शुभम राणा, ईशा कौंडल, जाह्नवी ठाकुर, तरसेम, रमन ठाकुर, भूपिंद्र सिंह सहित अन्य अभ्यर्थियों ने मांग की है कि नियमों के दायरे में रहते हुए कटऑफ तिथि में छूट दी जाए तथा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि नव-उत्तीर्ण पात्र युवाओं को भर्ती में शामिल होने का एक विशेष अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग से पारदर्शिता व समान अवसर के सिद्धांत के तहत शीघ्र उचित निर्णय लेने की गुहार लगाई है। संवाद