फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand for allotment of land for cremation ground

Kangra News: श्मशानघाट के लिए भूमि आवंटित करने की मांग

Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for allotment of land for cremation ground
गुलेर(कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा की पंचायत बिलासपुर के ग्रामीणों ने भटेहड़ क्षेत्र में श्मशानघाट बनाने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर को धार धंगड़ जाते समय रास्ते में श्मशानघाट का मौका दिखाया। उन्होंने बताया कि गांव में श्मशानघाट के लिए कोई भी स्थान सुनिश्चित नहीं है। ग्रामीण शवों के दाहसंस्कार के लिए बनेर खड्ड के किनारे अंतिम संस्कार के लिए जाते रहे हैं। वह स्थान गांव से बहुत दूर है और रास्ता काफी दुर्गम है। गांववासियों ने विधायक कमलेश ठाकुर से मांग की है कि पंचायत बिलासपुर के भटेहड़ गांव में श्मशानघाट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर श्मशानघाट के लिए आवंटित की जाए। विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या को हल करने का भरोसा दिलवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed