{"_id":"6ae5f3c7d953c090b70faf98","slug":"deliberations-on-the-problems-of-senior-citizens-in-kariyada-kangra-news-c-95-1-kng1024-264300-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: करियाड़ा में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: करियाड़ा में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर मंथन
Sun, 01 Nov 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच और नियमित व्यायाम पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा की ओर से शनिवार को समवयस्क संपर्क कार्यक्रम (पीयर ग्रुप इंटरैक्शन) के तहत ग्राम पंचायत रजोल के सामुदायिक भवन अप्पर करियाडा में कार्यशाला एवं वरिष्ठ नागरिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रक्षपाल ने किया।
कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जीवनशैली, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश उप्पल ने बताया कि कार्यक्रम में बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर भी प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, नियमित व्यायाम करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का सुझाव दिया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने पर भी विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सबसे अधिक आयु के दो वरिष्ठ नागरिकों को मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें 84 वर्षीय केडी पुंडीर और करीब 80 वर्षीय चंद्रकांता शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याएं साझा करने और आपसी संवाद के माध्यम से उनके समाधान के लिए जागरूक करना रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रजोल की प्रधान पूनम कुमारी, उपप्रधान विजय सिंह, ग्राम सुधार सभा की प्रधान सीमा, वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा के वरिष्ठ उपप्रधान भूपेश उप्पल, उपाध्यक्ष नीलकंठ दत्ता, कार्यकारिणी सदस्य भागी राम, अंजना सूद, डॉ. विजय गौतम, सुभाष गुलेरिया, रमेश शर्मा और डे केयर सेंटर के प्रबंधक शंकर परमार सहित मंच के अनेक सदस्यों ने भी भाग लिया।