{"_id":"68d5a66b20e314a7b10a25fb","slug":"dehra-police-line-will-be-built-in-dhaliara-kangra-news-c-95-1-ssml1008-197937-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढलियारा में बनेगी देहरा पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढलियारा में बनेगी देहरा पुलिस लाइन
Fri, 26 Sep 2025 03:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:53 AM IST
सार
देहरा में पुलिस लाइन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने ढलियारा में एक हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दी है। विधायक कमलेश ठाकुर के प्रयासों से यह कार्य संभव हुआ। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विस्तार
धर्मशाला। पुलिस जिला देहरा की अपनी पुलिस लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस विभाग को ढलियारा में लाइन के निर्माण कार्य के लिए एक हेक्टेयर भूमि प्रदेश सरकार से मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा ने वीरवार को पुलिस विभाग के नाम एक हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित करने का पत्र जारी कर दिया। देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर काफी समय से सरकार से पुलिस लाइन के लिए भूमि प्राप्त करने को प्रयासरत थीं। अब उनकी मेहनत रंग लाई और देहरा में पुलिस लाइन का सपना साकार होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से स्वीकृति मिलने पर यह भूमि प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग को आठ कनाल भूमि इससे पहले एसपी, एएसपी और अन्य अधिकारियों के आवास के लिए आवंटित की जा चुकी है। पुलिस लाइन के अलावा खेल मैदान और प्रशासनिक भवन भी ढलियारा में ही बनने हैं। पुलिस विभाग ने उनके लिए भी भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनके लिए भी मांग अनुरूप भूमि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग के नाम हस्तांतरित हो जाएगी।
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस लाइन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने शेष भूमि भी जल्द मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि पुलिस लाइन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी ताकि समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करवाया जा सके। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में पुलिस लाइन के लिए भूमि की प्रक्रिया जारी है।