{"_id":"68f1062646c3469dae08da24","slug":"dehra-police-launches-law-school-20-kangra-news-c-95-1-kng1024-201515-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा पुलिस ने की कानून विद्यालय 2.0 की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा पुलिस ने की कानून विद्यालय 2.0 की शुरुआत
Fri, 17 Oct 2025 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने नागरिकों और पुलिस कर्मियों को जागरूक करने के लिए कानून विद्यालय 2.0 की शुरुआत कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि यह संयुक्त अभियान पुलिस जिला देहरा एवं बैंक अधिकारियों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर साक्षरता के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है।
इस अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा की टीम और बैंक अधिकारियों की ओर से सभी शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रकार जैसे फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी के साथ-साथ साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी ।
इसमें मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सुरक्षित डिजिटल भुगतान के तरीके शामिल हैं। साथ ही डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रों को यह भी सिखाया जाएगा कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें। बैंक अधिकारी विद्यार्थियों को बताएंगे कि किस प्रकार वित्तीय लेनदेन के दौरान सतर्क रहकर बैंकिंग फ्रॉड से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अभियान में पुलिस कर्मियों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद