{"_id":"6aee365168eaf2235300e134","slug":"dehra-court-grants-divorce-petition-based-on-cruelty-and-desertion-kangra-news-c-399-dsl1012-549883-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा कोर्ट ने क्रूरता परित्याग पर तलाक याचिका की मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा कोर्ट ने क्रूरता परित्याग पर तलाक याचिका की मंजूर
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरा पारिवारिक न्यायालय ने पत्नी की ओर से दायर तलाक की याचिका स्वीकार कर ली है। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश सपना पांडे की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने पति की क्रूरता और परित्याग को तलाक का पर्याप्त आधार माना।
याचिकाकर्ता पत्नी का विवाह चार नवंबर 2009 को हुआ था। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शराब पीने का आदी था। वह नशे में अक्सर मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। जून 2017 में पति ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाला। इसके बाद महिला अपने मायके में रहने लगी। पति ने उन्हें कोई आर्थिक सहायता भी नहीं दी। परिजनों और रिश्तेदारों के समझौता प्रयासों के बावजूद पति के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।
महिला ने सीडीपीओ देहरा के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत में पति पेश नहीं हुआ, जिसके बाद 18 नवंबर 2025 को एकतरफा कार्रवाई की गई। अदालत ने रिकॉर्ड और साक्ष्यों का अवलोकन कर पाया कि पति ने शारीरिक एवं मानसिक क्रूरता की। न्यायालय ने यह भी माना कि दोनों के वैवाहिक संबंध पूरी तरह टूट चुके हैं। उनके दोबारा साथ रहने की कोई संभावना नहीं है।