फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dead body of youth from Sidhbari found under suspicious circumstances in Sudhed.

Kangra News: सुधेड़ में संदिग्ध हालात में मिला सिद्धबाड़ी के युवक का शव

Sun, 20 Oct 2024 08:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth from Sidhbari found under suspicious circumstances in Sudhed.
प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से बताया जा रहा मौत का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप सुधेड़ में शनिवार सुबह सिद्धबाड़ी के 31 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। युवक के पास जहरीली दवाई भी बरामद हुई है। प्रारंभिक तौर पर युवक की जहरीली दवाई खाने के चलते मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तहत ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, वहीं सुधेड़ में युवक की बुआ का घर भी है, हालांकि युवक अपनी बुआ के घर भी नहीं पहुंचा था और बुआ को भी उसके वहां आने की कोई सूचना नहीं थी। शव सुधेड़ में एक गोशाला के पीछे बैठने की अवस्था में पाया गया है। युवक की स्कूटी एचआरटीसी वर्कशॉप के पास खड़ी हुई पाई गई, जबकि शव स्कूटी से 200 मीटर दूर एक गोशाला के पीछे पाया गया है। घटना की सूचना शनिवार सुबह पुलिस थाना धर्मशाला में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और जोनल अस्पताल धर्मशाला पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि सुधेड में एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक तौर पर युवक की ओर से जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत होने का कारण लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed