{"_id":"6251cf47bf4bd72e0c1c9c87","slug":"dead-body-of-a-woman-found-in-binwa-khadd-kangra-news-sml4052160142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनवा खड्ड में मिला विवाहित का गला सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनवा खड्ड में मिला विवाहित का गला सड़ा शव
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। सब्जी मंडी के समीप बिनवा खड्ड में 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान मलका देवी निवासी गडूह भवारना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
शनिवार को उसतेहड़ गांव के बच्चे खड्ड में नहा रहे थे कि उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी सूचना नगर पंचायत प्रधान कांता देवी को दी और कांता देवी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव इतनी बुरी तरह से गल-सड़ चुका था कि उसकी पहचान कपड़ों और जुराब से ही हो सकी। महिला का मायका झिकली भेठ में है। मायके वालो ने बताया कि महिला नौ मार्च से लापता थी और भवारना थाने में उसके लापता होने की सूचना पति देशराज ने दी थी। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
मायके वालों का आरोप है कि मलका देवी को उसका पति अधिकांश मौकों पर प्रताड़ित करता रहता था। उन्होंने पुलिस से केस भवारना की बजाय बैजनाथ थाने में दर्ज करने का आग्रह किया है। महिला अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।