{"_id":"69ca8e6a713bfdf4fb045dd6","slug":"dc-office-premises-turns-into-a-pond-after-rain-residents-suffer-kangra-news-c-95-1-ssml1008-227068-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश के बाद तालाब बना डीसी ऑफिस परिसर, लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश के बाद तालाब बना डीसी ऑफिस परिसर, लोग हुए बेहाल
विज्ञापन
धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर में बारिश का पानी जमा होने से आने जाने वाले लोगों को हो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी। उपायुक्त कार्यालय परिसर में जलभराव के कारण स्थिति इतनी बदतर हो गई कि पूरा परिसर किसी तालाब जैसा नजर आने लगा। इसके कारण अपने कार्यों के लिए दूर-दराज से आए ग्रामीणों और कार्यालय के कर्मचारियों को पानी के बीच से गुजरने पर मजबूर होना पड़ा।
परिसर में पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के कपड़े और जूते पूरी तरह भीग गए। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब परिसर के एक हिस्से में जलभराव के बावजूद चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गौरतलब है कि इसी परिसर में डीसी के अलावा एडीसी, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और जिला आपदा प्रबंधन जैसे दर्जनों महत्वपूर्ण कार्यालय हैं, जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को परिसर से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए। साथ ही आवागमन में बाधा बन रहे वाहनों को वहां से हटाने के आदेश भी दिए, ताकि आम जनता को और अधिक परेशानी न झेलनी पड़े।