{"_id":"691200eb4bc0033cd20f3b7e","slug":"daulatpur-jalari-drinking-water-scheme-will-be-completed-in-record-time-mongra-kangra-news-c-95-1-kng1037-205110-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर-जलाड़ी पेयजल योजना रिकॉर्ड समय में होगी पूरी : माेंगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर-जलाड़ी पेयजल योजना रिकॉर्ड समय में होगी पूरी : माेंगरा
Tue, 11 Nov 2025 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
हर घर दस्तक कार्यक्रम के दाैरान रजियाणा में लाेगाें के साथ एपीएमसी अध्यक्ष। -स्रोत : जागरूक पाठ
कांगड़ा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दौलतपुर-जलाड़ी पेयजल योजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का संकल्प लिया है। इस योजना से दौलतपुर, जलाड़ी, कुल्थी, समेला, जनयानकड़ सहित कई पंचायतों के हजारों लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। यह बात सोमवार को एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने रजियाणा पंचायत में हर घर दस्तक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने बताया कि योजना पर लगभग 17.5 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके लिए 10 लाख रुपये का ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। मोंगरा ने कांगड़ा के भाजपा विधायक द्वारा अनशन की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक पिछले 13 वर्षों से दलबदल करते हुए राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना को कभी आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया।
बता दें कि भाजपा विधायक पवन काजल ने रविवार को समेला में 25 नवंबर तक पेयजल योजना के शुरू न होने पर 26 नवंबर से अनशन की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि जलशक्ति विभाग ने खुद इसी डेडलाइन तय की है।
विज्ञापन
निशु मोंगरा ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और इससे पहले इस तरह की राजनीति भाजपा की बौखलाहट दर्शाती है। मोंगरा ने दावा किया कि एक सप्ताह में यह योजना जनता को समर्पित कर दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रजियाणा पंचायत में करीब 100 जनसमस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इसके बाद वह जनयानकड़ पंचायत पहुंचे, जहां हार संगम रोड का निरीक्षण किया और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।