फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Darkness, chill people in 12 villages for four days, bus service stopped on four routes

चार दिन से 12 गांवों में अँधेरा, ठंड में ठिठुर रहे लोग

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Darkness, chill people in 12 villages for four days, bus service stopped on four routes
धर्मशाला के नड्डी में पड़ी बर्फ। -संवाद
धर्मशाला। जिले में लगातार तीन दिन तक जारी रही बर्फबारी और हिमपात के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। मंगलवार को सुबह आसमान में छाए हुए बादलों के साथ लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए। कुछ समय के लिए धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, दुर्गम क्षेत्र मुल्थान और बरोट में एक दर्जन गांवों में लगातार चौथे दिन भी बिजली गुल रही। लोग ठंड में ठिठुरते रहे। ऐसे मौसम में उनकी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल बरोट के अधीन पड़ते मुल्थान तहसील की बड़ा गांव, कोठीकोढ़ पंचायतों के एक दर्जन गांवों में मंगलवार को भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। वहीं छोटा भंगाल की मुल्थान-बड़ागांव सड़क, मुल्थान-लोहारड़ी, बरोट-मियोट, बोचिंग-रोलिंग सड़कों में बर्फबारी के कारण लगातार चौथे दिन भी बस सेवा बंद है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, बर्फ की चादर से ढके पर्यटन स्थल नड्डी में मंगलवार को पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। मंगलवार को जिलाभर में हल्की धूप निकलने के साथ बादल भी छाए रहे। जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

नड्डी में घंटों लगा रहा ट्रैफिक जाम
मौसम खुलने पर मंगलवार को बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटन क्षेत्र नड्डी का रुख किया। पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते घंटों तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं मैक्लोडगंज पुलिस ने जाम की स्थिति को संभालते हुए सड़क को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed