फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dalai Lama launches website of Hotel Association

Kangra News: दलाई लामा ने लांच की होटल एसोसिएशन की वेबसाइट

Sat, 08 Nov 2025 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama launches website of Hotel Association
धर्मशाला। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का पर्यटन कारोबार न केवल देश और प्रदेश में बल्कि दुनियाभर में ग्रो करे, इस दिशा में बड़ा काम करते हुए पर्यटन विभाग के सौजन्य से पर्यटन कारोबारियों, हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ने विजिट धर्मशाला नाम से पोर्टल की शुरुआत की है।
विज्ञापन

पोर्टल की लॉन्चिंग तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से करवाई गई। इस दौरान अश्वनी बांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के लिहाज से जितनी वैरायटी जनपद कांगड़ा में मौजूद है, शायद ही कोई ऐसा जनपद होगा। यहां तिब्बती और हिंदू संस्कृति की बेहद और बृहद झलक देखने को मिलती है। कुदरत ने यहां एक से बढ़कर एक नायाब तोहफे सृजित किए हैं, वो चाहे बर्फ से लकदक रहने वाली धौलाधार हो, प्राकृतिक पानी के झरने हों या फिर नदियां-नाले हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गद्दी और तिब्बती संस्कृति, तिब्बती आर्ट, कांगड़ा पेंटिंग, कांगड़ा चाय समेत सैकड़ों ऐसे आयाम हैं, जिनका सीधा संबंध पर्यटन कारोबार और इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। कल तक जो मैक्लोडगंज महज एक गांव हुआ करता था, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की बदौलत दुनियाभर के आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने इन सब आयामों को एक मंच पर लाने और हर जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है और विजिट धर्मशाला नाम से एक ऐसे पोर्टल की शुरुआत की है।
इसमें कांगड़ा, धर्मशाला और मैक्लोडगंज की हर उस बात का जिक्र मिलेगा जो एक सैलानी घूमने जाने से पहले जानना चाहता है। पोर्टल में छोटे से छोटे कारोबारियों का कारोबार और बड़े से बड़े कारोबारियों का भी जिक्र मिलेगा। बांबा ने कहा कि अब कांगड़ा पर्यटन इंडस्ट्री बूम करेगी इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान ने कहा कि धर्मशाला अपने आप में वर्ल्ड क्लास टूरिज्म के लिए जाना जाता है। यहां एडवेंचर टूरिज्म और धार्मिक टूरिज्म से लेकर कई प्रकार के पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed