फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dal lake will dry completely in four or five days

बस चार या पांच दिन फिर पूरी तरह से सूख जाएगी डलझील

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dal lake will dry completely in four or five days
फाइल फोटो 20 मार्च को रिसाव के कारण कम होता मैक्लोडगंज की पवित्र डलझील का पानी - फोटो : Kangra
धर्मशाला। धार्मिक आस्था का केंद्र मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील से हो रहे पानी के रिसाव के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गई है। हालत यह है कि चार या पांच दिन में झील पूरी तरह से सूख जाएगी। रिसाव और बढ़ती गर्मी के साथ अब इसी गाद भी सूखकर कर पत्थर बनने लगी है। इस झील के रिसाव को रोकने के लिए कई सरकारी एजेंसियां दम लगा चुकी हैं और काम में करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन हासिल कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक मैक्लोडगंज की डलझील अनदेखी के चलते पूरी तरह से सूख जाएगी। डल झील के रिसाव रोकने के लिए स्थानीय लोग भी कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक इसका सही हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

बाकायदा प्रशासन ने झील से हो रहे रिसाव का अध्ययन भी करवाया था कि किस स्थान पर रिसाव हो रहा है। अध्ययन के बाद आए सुझावों पर कुछ कार्य भी हुआ, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा। मार्च के मध्य में एक बार फिर डल झील में रिसाव शुरू हो गया था। इस बारे में लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। इससे पहले 2017, 2019, 2020 और नवंबर 2021 में भी झील में रिसाव हो चुका है। नवंबर 2021 में हुए पानी के रिसाव के कारण यहां की मछलियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था, जिन्हें झील में दोबारा नहीं डाला गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तो गाद भी सूखने लगी : जरयाल
स्थानीय निवासी सूरज जरयाल ने कहा कि लाखों लोगों की धार्मिक आस्था के केंद्र डल झील में रिसाव की समस्या कई वर्षों से है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। इस बार तो यह झील की गाद भी रिसाव के कारण सूखने लगी है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी इस कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
स्थानीय लोगों के लिए जाएंगे सुझाव: महापौर
नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया ने कहा कि डल झील प्रदेश के लोगों की आस्था का केंद्र है। पहले हुई कई गलतियों के कारण इसका रिसाव नहीं रुक पाया है। अब झील से पानी के रिसाव को रोकने के लिए 10 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र सरकार से सहायता मांगी गई है। साथ ही अब यहां के स्थानीय लोगों के सुझावों और सहयोग से काम किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले रिसाव की सूचना मिलने के बाद एचपीटीडीसी को स्थिति से निपटने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। वे इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed