फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dadh school girls won the Kho-Kho trophy.

Kangra News: डाढ़ स्कूल की छात्राओं ने जीती खो-खो की ट्राॅफी

Fri, 04 Sep 2026 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
Dadh school girls won the Kho-Kho trophy.
दाढ़ स्कूल की विजेता छात्रायें प्रधानाचार्य रिक्की शर्मा व अन्य के साथस्त्रोत संस्थान
पालमपुर (कांगड़ा)। मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाढ़ की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार खेल के दम पर विद्यालय की पांच छात्राओं और दो छात्रों का चयन अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में तनु, अंबिका, इशिता, वर्तिका, शाइना, अंकित व हर्षित शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रिक्की शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शारीरिक शिक्षक प्रवीण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


खैरियां स्कूल की छात्राएं कबड्डी में बनीं चैंपियन
जसूर (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय बड़ई खास में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने विजेता का खिताब जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बालक वर्ग की टीम उपविजेता रही। इस दोहरी सफलता पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी ओंकार ठाकुर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने कहा कि दोनों टीमों की सफलता पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

अमलेला स्कूल के खाते में आईं तीन ट्रॉफियां
बरियाल (कांगड़ा)। खंड स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमलेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ट्रॉफियां अपने नाम कीं। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर स्टाफ और विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। शारीरिक प्रवक्ता दिनेश कुमार, एस्कॉर्ट टीचर्स प्रवक्ता संजय सिहोल और रीना देवी के मार्गदर्शन में स्कूल के छात्रों ने वॉलीबाल व बैडमिंटन मुकाबलों में विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि छात्राओं की टीम भी वॉलीबाल मुकाबले में विजेता बनी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुनीत मंडल, ब्रजेश शर्मा, चरणजीत सिंह, दीप कुमार, बलविंद्र कुमार और आकाश सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्धर की छात्राओं ने कबड्डी और शतरंज में जीता स्वर्ण पदक
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला (जवाली) में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में पद्धर स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। कबड्डी में बेहतरीन खेल का मुजाहिरा करते हुए पद्धर की टीम ने स्वर्ण पदक झटका, जबकि वॉलीबाल टीम उपविजेता रहकर रजत पदक जीतने में सफल रही। इसके अलावा आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने शतरंज में स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी टीम की तीन बेहतरीन खिलाड़ियों कमिनी, स्नेहा और सुनाक्षी का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य गुरदीप कौर ने पीटीआई राकेश सिंह, स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को इस जीत पर बधाई दी।

जंडपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टटेहल में 2 सितंबर को संपन्न हुए अंडर-14 टूर्नामेंट में जंडपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने 6 ट्रॉफियों पर कब्जा कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के छात्र पिछले तीन वर्षों से लगातार वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो में विजेता तथा कबड्डी में उपविजेता का खिताब जीतते आ रहे हैं। वहीं, छात्राओं ने वॉलीबाल में विजेता और खो-खो में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रधानाचार्या संगीता साका ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विजेता विद्यार्थियों, शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार और पूरे स्टाफ को बधाई दी।

गंदड़ स्कूल खो-खो में बना चैंपियन, निकाली विजय रैली; 10 खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित

लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी में संपन्न हुई शिक्षा खंड लंबागांव की जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंदड़ के खिलाड़ियों ने खो-खो स्पर्धा की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का जोरदार स्वागत किया गया, जिसके उपरांत खिलाड़ियों ने गंदड़ बाजार में विजय रैली निकालकर अपनी जीत का जश्न मनाया।


टीम के 10 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिनमें कप्तान इंद्रजीत के अलावा दक्ष, संदीप, शिवांश, ईशान, शिव, मयंक, प्रिंस, आदित्य, केशव, ऋषभ और हर्ष शामिल हैं। खिलाड़ियों को तराशने में विद्यालय के डीपीई दिनेश भास्कर शर्मा और कंप्यूटर प्रवक्ता विजय ठाकुर की मुख्य भूमिका रही। कप्तान इंद्रजीत ने जीत का श्रेय प्रधानाचार्य और प्रशिक्षक वर्ग को दिया। वहीं, प्रधानाचार्य सुशील कतना ने कहा कि खिलाड़ियों की यह कामयाबी अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed