फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cyber ??cell of Dehra police got the woman back one and a half lakhs

देहरा पुलिस के साइबर सेल को कामयाबी, महिला को वापिस दिलाए डेढ़ लाख

Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??cell of Dehra police got the woman back one and a half lakhs
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के एक लाख 60 हजार रुपये की रकम वापस दिला दी है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उनके पास बगलामुखी मंदिर बनखंडी के एक पंडित की पत्नी नीना ऑनलाइन ठगी की शिकायत लेकर आई थी।
विज्ञापन

शातिर का बगलामुखी मंदिर में पंडित के मोबाइल पर फोन आया कि उन्हें ऑनलाइन पाठ करवाना है। शातिर ने पाठ करवाने की एवज में दक्षिणा पेटीएम से देने की बात कही। शातिर ने पंडित की पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। शातिर ने कहा उन्हें एक ओटीपी आएगा। इसके बाद दक्षिणा (पैसे) उनके खाते में आ जाएंगे। महिला शातिर के झांसे में आ गई और मोबाइल फोन पर आए ओटीपी शातिर को बता दिए। इसके बात महिला के खाते से 20-20 हजार करके 1 लाख 60 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने संबंधित अकाउंट की जानकारी ली और अकाउंट फ्रीज करवा दिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया कि यह अकाउंट भरतपुर (राजस्थान) का है। यह अकाउंट एक गेमिंग पोर्टल का है। पुलिस ने जब गेमिंग पोर्टल से जानकारी ली तो पता चला कि शातिर व्यक्ति ने उनके अकाउंट में पैसे गलती से डलवा दिए थे। उन्होंने पुलिस से सहयोग करके पीड़ित महिला के अकाउंट में 1 लाख 60 हजार रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed