{"_id":"67fbb200a5fb7a7cc80bcde8","slug":"crowds-of-devotees-gathered-at-guru-sthan-baba-baji-sahib-on-baisakhi-kangra-news-c-95-1-kng1002-173175-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गुरु स्थान बाबा बाजी साहिब में बैसाखी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गुरु स्थान बाबा बाजी साहिब में बैसाखी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 14 Apr 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के तहत हरिपुर के निकटवर्ती क्षेत्र रोड डिब्बर में स्थित गुरु स्थान बाबा बाजी साहिब में बैसाखी में मौके पर खूब भीड़ उमड़ी। बैसाखी की संक्रांति पर लोगों की हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ के चलते गुरु स्थान बाबा बाजी साहिब में तिल धरने की भी जगह नहीं दिखी।
श्रद्धालु सुबह से ही नतमस्तक होने के लिए एकत्रित होना शुरू हो गए थे। हिमाचल प्रदेश सहित साथ लगते अन्य राज्यों के सिख श्रद्धालु और स्थानीय क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बैसाखी के मौके पर बाबा बाजी साहिब में शीश नवाया। इस मौके पर सबसे पहले झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर सिख संगत ने तरह-तरह के लंगरों का आयोजन किया। सोमवार के दिन भी मेला इसी तरह से चलता रहेगा। इसी दिन मेला कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपने दाव पेच दिखाएंगे। संवाद