फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowds gathered in Jwalamukhi on Ashtami, arrangements failed

Kangra News: अष्टमी पर ज्वालामुखी में उमड़ी भीड़, फेल हुईं व्यवस्थाएं

Sun, 06 Apr 2025 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Jwalamukhi on Ashtami, arrangements failed
ज्वालामुखी में अव्यवस्तिथ भीड़। स्त्रोत : संवाद
सिर्फ दो मेटल डिटेक्टर, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

बाजार में पुलिस नदारद, श्रद्धालु खुद बना रहे थे अपना रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को मां ज्वाला देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन भीड़ के सामने मंदिर प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं। सुरक्षा से लेकर दर्शन तक कोई ठोस इंतजाम नहीं दिखा। श्रद्धालु सड़कों पर धक्का-मुक्की करते हुए खुद ही अपना रास्ता बनाते रहे।
मुख्य मंदिर मार्ग पर कतारबद्ध दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं थी। भीड़ बेकाबू होती दिखी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस अफरा-तफरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि भीड़ अनियंत्रित हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंदिर में सुरक्षा के नाम पर महज दो मेटल डोर डिटेक्टर लगाए गए थे। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से ये कम साबित हुए। वहीं, मुख्य बाजार में पुलिसकर्मी न के बराबर दिखाई दिए। श्रद्धालु लाइन में न रहकर पूरी सड़क पर फैल गए। पुलिस को कोई नियंत्रण करते नहीं देखा।
विज्ञापन

उधर, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि सुबह के समय भीड़ अधिक होने से कुछ समय के लिए परेशानी हुई, लेकिन दोपहर तक स्थिति नियंत्रण में आ गई थी। वहीं, डीएसपी आरपी जसवाल ने कहा कि भीड़ अधिक होने के चलते आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। शहर में ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। सभी पुलिस कर्मी नवरात्र समाप्ति तक अपनी ड्यूटी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed