फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowd of devotees gathered at Mahakal temple, 20 devotees took darshan

Kangra News: महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 20 ने किए दर्शन

Sun, 07 Sep 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Mahakal temple, 20 devotees took darshan
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़। -स्रोत : जागरूक पाठक।
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादो माह के चौथे शनिवार के अवसर पर महाकाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनि शीला पर काले तिल, तेल और काले रंग की वस्तुएं अर्पित की। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जबकि सुबह 8 बजे के बाद श्रद्धालुओं की लंबी लाइनों का सिलसिला शुरू हुआ और यह देर शाम होने वाली आरती तक जारी रहा। अनुमान के अनुसार लगभग 20 हजार श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास के ट्रस्टी ओम प्रकाश, रमेश कुमार, प्रीतम कटोच, जगदीश मेहता, विपिन राणा, नितिन कटोच सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, विधायक किशोरी लाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्वास्थ्य विभाग के शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी राम कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को अंतिम मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस माह शनि शीला पर काले रंग की वस्तुएं अर्पित करने से नव ग्रहों की कू दृष्टि से बचाव संभव है। न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने मेले के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय सहयोगियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed