{"_id":"66d46f5a8010e74461091662","slug":"crowd-gathered-in-jwalamukhi-temple-12-thousand-devotees-offered-obeisance-kangra-news-c-95-1-kng1002-145533-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी भीड़, 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी भीड़, 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
दिनभर लगी रहीं कतारें, मंदिर अधिकारी ने शक्तिपीठ में स्वयं संभाला मोर्चा
चामुंडा मंदिर में 2500 और बज्रेश्वरी मंदिर में 1500 श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। उमस भरी गर्मी के बीच भक्तों की आस्था में कमी नहीं आई और श्रद्धालु घंटों लाइनो में लगे रहे। वहीं, दोपहर तक लंगर भवन तक लाइनें नजर आईं। दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की। पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि रविवार छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
मंदिर प्रशासन की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण हैं और सभी को लाइनो में दर्शन करवाए जा रहे हैं। दोपहर को व्यवस्था में कुछ कमी नजर आई, लेकिन मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कर्मचारियों सहित मंदिर में स्वयं मोर्चा संभाला और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए होमगार्ड को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उसके बाद व्यवस्था सुचारू नजर आई और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूर्ण ख्याल रखा गया और लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। वहीं, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा मंदिर में करीब 2500 और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 1500 के करीब श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और देवियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।