रक्कड़ (कांगड़ा)। जिले में बारिश अब किसानों के लिए आफत बनने लगी है। रक्कड़ तहसील के तहत आते गांवों में करीब आठ कनाल भूमि पर मक्की की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। तेज तूफान के कारण मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं दूसरी एक स्कूल का पुराना कमरा भी बारिश के कारण गिर गया है।
जानकारी अनुसार तहसील रक्कड़ के अंतर्गत सुरेश, विशंबर, रोशन, अमर सिंह और पंजाब सिंह आदि की करीब आठ कनाल भूमि में मक्की की फसल बिछ गई है। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय सरड़ डोगरी का पहले से जर्जर हालत में स्लेटपोश कमरा भी बारिश के कारण गिर गया है। सरड़ डोगरी पंचायत के प्रधान रूप कुमार ने बताया कि स्कूल का कमरा पहले ही जर्जर था। स्कूल नए भवन में चल रहा है, फसलों को हुए नुकसान के लिए जिला प्रशासन से किसानों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है।