फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   theft news.

डोहब पंचायत में एक साथ तीन घरों में चोरी

Sat, 27 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)। Updated Sat, 27 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
theft news.

डोहब पंचायत में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर सामान चुरा लिया है। सुरेश कुमार निवासी डोहब के घर से कीमती सामान चुराया है।

विज्ञापन


दूसरी चोरी इसी गांव की जगदंबा देवी के घर में हुई। गांव में उनका मकान भी बंद रहता है। जगदंबा देवी अपने बच्चों के साथ लुधियाना में रहती है।

सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंची तो दो सोने की कान की बालियां, दो सोने की अंगुठियां व अन्य कीमती सामान चोरी था। तीसरी चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश इसी गांव के हरबंस लाल के घर में की गई।

चोरों ने ताले तोड़े लेकिन हरबंस लाल का लड़का महिंद्र साथ लगते कमरे में सोया था। आवाज सुनते ही वह चिल्लाने लगा। महिंद्र की आवाज सुनते ही गांव के लोग इकट्ठे हो गए और चोर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं। उपप्रधान सुशील सेठी, रवि, पृथी सिंह, अनिल शर्मा, सुरजीत, अक्षय कुमार ने प्रशासन से चोरी की आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर पुलिस के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed