{"_id":"e08b8f5c30b51a702aef69aace92d6ac","slug":"car-accident-one-died-ar-nagrota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुली से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुली से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के समीप हटवास में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बीती रात कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रात को हादसा उस समय हुआ, जब करीब 11 बजे बड़ाई निवासी शुभम (23) कार में बारात से वापस घर आ रहा था।
नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि युवक कार नंबर पीबी 02एक्स 1919 में आगे की सीट पर बैठा हुआ था। बारात में शामिल होकर वह घर वापस आ रहा था।
तेज रफ्तार कार हटवास में एक पेट्रोल पंप के समीप पुली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे की सीट पर बैठे शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।