फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने नेपाली से खरीदी थी चरस

होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने नेपाली से खरीदी थी चरस

Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने नेपाली से खरीदी थी चरस
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते श्यामनगर में होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों से पकड़ी चरस उन्होंने किसी नेपाली से खरीदी थी। इस चरस को छात्रों ने खुद पीने के लिए खरीदा था। वहीं चरस बेचने वाला नेपाली ही उनके पास चरस तोलने की मशीन को छोड़ गया था। सूत्रों के मुताबिक यह खुलासा पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में 251 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए छात्रों ने किया है। फिर भी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रों ने कहां से चरस खरीदी थी।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को दोनों छात्रों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने बताया कि छात्रों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में युवक अभी तक टालमटोल कर रहे हैं। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि छात्रों ने चरस कहां से खरीदी।
विज्ञापन


यह है मामला
धर्मशाला पुलिस की टीम ने वीरवार को श्यामनगर में दो युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान उनसे 251 ग्राम चरस और वेट करने की छोटी मशीन मिली थी। इन युवकों की पहचान सचिन पुत्र विजय सिंह और अमित जम्बाल पुत्र सुखपाल निवासी संधोल जिला मंडी के रूप में हुई थी। दोनों ही छात्र होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed