फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नकली नोट के धंधे में संलिप्त आरोपियों को मिला रिमांड

नकली नोट के धंधे में संलिप्त आरोपियों को मिला रिमांड

Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट के धंधे में संलिप्त आरोपियों को मिला रिमांड
नकली नोट के धंधे में संलिप्त आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पूछताछ में जुटी पुलिस , मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए दो प्रवासियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड मिलते ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस इस दौरान दोनों ठगों से कई राज उगलवाएगी। मंगलवार को नकली नोट के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद एकाएक कांगड़ा में सनसनी फैल गई। सबसे बड़ा सवाल पुलिस के समक्ष यही होगा कि इनके पास नकली नोट कहां से आए। क्या उनके साथ और भी कोई इस धंधे में सक्रिय है। आरोपी फेरी वाले हैं, ऐसे में इस तरह की ठगी उन्होंने और किस किस से की, ऐसे परत दर परत कई राज पुलिस रिमांड पर लिए इन दोनों आरोपियों से उगलवाएगी। एसएचओ कुलदीप राज ने बताया कि पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। गौर हो कि मंगलवार को पुलिस ने मेरठ निवासी दो प्रवासी लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। एक लड़की के साथ मोबाइल ठगी के बाद यह मामला पुलिस के समक्ष लाया गया। घुरकड़ी निवासी लड़की ने इन प्रवासियों से मोबाइल खरीदा। उस दौरान उन्होंने लड़की से कहा था कि मोबाइल खराब होगा तो उसे उसके पैसे वापिस दे दिए जाएंगे और मोबाइल खराब निकला। मंगलवार को दोनों प्रवासी इस लड़की को बस में बैठे दिखे। लड़की ने अपने पैसे वापस मांगे। इतने में एक प्रवासी ने सौ सौ रुपये के दस नोट लड़की को दे दिए। पैसे लेते ही लड़की का शक तब गहराया, जब इन नोटों पर एक जैसे नंबर थे। कांगड़ा बस अड्डे पर पहुंचते ही लड़की ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब इन फेरी वाले दोनों प्रवासियों की तलाशी ली तो सौ सौ रुपये के पंद्रह और नोट इनकी जेब से बरामद किए। इन्हें तुरंत थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों से कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed