फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब इंदौरा बीट में काटे खैर के पांच पेड़

अब इंदौरा बीट में काटे खैर के पांच पेड़

Thu, 01 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब इंदौरा बीट में काटे खैर के पांच पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र इंदौरा में वन काटुओं के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले स्थाना बीट में दो वन काटुओं को गिरफ्तार किया गया था, तो वहीं अब इंदौरा बीट में पांच खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मंगवाल गांव के पास जंगल में वन काटुओं ने पांच खैर के पेड़ काट डाले, जिसके 20 मौछे बनाए गए थे। वन काटू मौछों को पंजाब में ले जाकर बेचने की फिराक में थे। इसकी गुप्त सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा को मिल गई। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी केशव सिंह टीम को साथ लेकर मौके पर गए और छापामारी की। इस दौरान दो वन काटुओं को मौके पर गिरफ्तार किया गया। वन काटुओं की पहचान जनक राज सुपुत्र हरनाम सिंह गांव करो और किशन चंद सुपुत्र वकील चंद गांव चगराड़ा के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम ने इस बारे में पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई लकड़ी के 20 मौछों की कीमत 77592 रुपये आंकी गई है। उधर, थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed