फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   महिला ने मिट्टी का तेल डाल खुद को लगाई आग, मौत

महिला ने मिट्टी का तेल डाल खुद को लगाई आग, मौत

Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला ने मिट्टी का तेल डाल खुद को लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर(कांगड़ा)। थाना फतेहपुर की बगडोली पंचायत के लबाहट गांव में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुनो देवी पत्नी हरनाम सिंह ने बीती देर रात खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली।

ज्वाली की निवासी महिला बगडोली पंचायत के लबाहट में पति संग रहती थी। यहां पर महिला का पति कोयले की भट्ठी में काम करता था। पुलिस को पिछली रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली की लबाहट में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed