{"_id":"5af87a0b4f1c1bce408b5124","slug":"81526233611-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के नाबालिग की धर्मशाला में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन के नाबालिग की धर्मशाला में मौत
Updated Sun, 13 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नाहन के किशोर की धर्मशाला में मौत
बीमारी के चलते क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया था आयुष
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में नाहन के एक किशोर की बीमारी के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 11 बजे नाहन के 14 वर्षीय आयुष की हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत देख कर परिजन उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला लाए। आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक ने चेकअप करने के बाद नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष सांस लेने की समस्या से पीड़ित था, जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। वहीं चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने बीमारी को देखते हुए उसे अस्पताल से घर भेज दिया था। परिजनों ने अंतिम प्रयास करते हुए धर्मशाला स्थित तिब्बती मेडिसन से आयुष का इलाज करवाने के लिए आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।