फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पेपर देने गई लड़की से छेड़छाड़

पेपर देने गई लड़की से छेड़छाड़

Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पेपर देने गई लड़की से छेड़छाड़
पेपर देने गई लड़की से छेड़छाड़
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा थाने के तहत एक गांव में दसवीं का पेपर देने आई नाबालिग लड़की का पीछा करके उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ लड़की की दादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की दादी ने पुलिस के पास इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने बयान में कहा कि उनकी पौत्री जब परीक्षा देकर अपने घर की तरफ आ रही थी, तब आरोपी लड़के ने उसका पीछा किया और उससे छेड़छाड़ की। लड़की की दादी ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को भी जब उनकी पौत्री परीक्षा देने आई थी तब भी आरोपी युवक ने उसका पीछा कर उससे छेड़छाड़ की थी। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की का पीछा करके उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

मछली ठेके की नीलामी 19 मार्च को
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डाडासीबा के बलघार आदर्श मत्स्य सहकारी सभा समिति की ओर से मछली ठेका की खुली बोली 19 मार्च को मत्स्य अधिकारी कार्यालय डाडासीबा में करवाई जाएगी। सभा सचिव रमेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए खुली बोली 14 मार्च को रखी गई थी जो किन्हीं कारणों से रद्द हो गई थी। अब मछली ठेका के लिए आगामी खुली बोली 19 मार्च को मत्स्य अधिकारी कार्यालय डाडासीबा (बलघार) में सुबह 11 बजे होगी। उन्होंने सभी बोलीदाताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed