फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अवैध खनन करते पांच जेसीबी, 10 ट्रक और तीन मशीनें जब्त

अवैध खनन करते पांच जेसीबी, 10 ट्रक और तीन मशीनें जब्त

Sun, 02 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते पांच जेसीबी, 10 ट्रक और तीन मशीनें जब्त
धर्मशाला। जिले के सीमावर्ती चक्की और मंड क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस टीमों ने बीते दिन इन इलाकों में छापामारी कर अवैध खनन में लगी पांच जेसीबी मशीनों, तीन पॉकलेन मशीनों और 10 ट्रकों को जब्त किया है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रविवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के चलते 10 और वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों के चालकों के लाइसेंस जब्त कर सस्पेंड करने के लिए आरएलए के पास भेजे जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस ने पालमपुर इलाके में न्यूगल खड्ड में अवैध खनन को काफी हद तक कम करने में सफलता पाई है। जिले में अवैध खनन से प्राकृतिक संपदा को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए जल्द ही नियमों और शर्तों के साथ खनन पट्टों की जांच की जाएगी। इसके लिए भू-वैज्ञानिकों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से खनन गतिविधियों को चला रहे लोगों के खिलाफ कानून के कटघरे में कार्रवाई होगी। अवैध खनन के खिलाफ इस साल चलाए अभियान में पुलिस ने अवैध खनन के 950 मामलों में चालान किए हैं और 17 एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed