फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हत्या के आरोपी कृष्ण को पांच दिन का पुलिस रिमांड

हत्या के आरोपी कृष्ण को पांच दिन का पुलिस रिमांड

Fri, 16 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी कृष्ण को पांच दिन का पुलिस रिमांड
हत्या के आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल के चोबू बल्ह में हुई हत्या की वारदात के मामले में हिरासत में लिए कृष्ण कुमार को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं शुक्रवार को एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने भी बैजनाथ का दौरा किया। इस दौरान एसपी कांगड़ा ने जहां आरोपी से पूछताछ की। वहीं, पीड़ित परिवार के लोगों के साथ भी मिले। बुधवार देर शाम को कृष्ण कुमार की मामा के बेटे 22 वर्षीय शुभम के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान कृष्ण कुमार ने तहस में आकर शुभम को चाकू से गोद दिया था। इससे शुभम की मौत हो गई। वीरवार को पुलिस ने कृष्ण कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कृष्ण कुमार को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी कृष्ण कुमार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि कृष्ण कुमार ने कहा कि शुभम के साथ उसकी कोई रंजिश नहीं थी। न ही उसने पूर्व नियोजित तरीके से शुभम को मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed