फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सेवालाल हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

सेवालाल हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सेवालाल हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा। शराब पीने को लेकर बीती शनिवार रात को प्रवासी सेवालाल की हत्या में संलिप्त तीसरे आरोपी घुरकड़ी निवासी विकरण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 28 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड 28 सितंबर तक का है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी। उधर, पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शन करने वाले मृतक के करीब दो दर्जन सहयोगियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पहचान में जो लोग आ रहे हैं, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सेवाराम हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों शैंकी और रिंकू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी के फरार होने से गुस्साए प्रवासियों ने रविवार को तहसील चौक पर लाश रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया था। पुलिस थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी विकरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ भी सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क अवरुद्ध करने के आरोप में मामले दर्ज किए हैं
विज्ञापन

सेवालाल हत्याकांड में सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी विकरण के खिलाफ यह 20वां आपराधिक मुकद्दमा दर्ज हुआ है। इससे पहले उसके खिलाफ चोरी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed