फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी में स्थानीय युवक ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल

ज्वालामुखी में स्थानीय युवक ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल

Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में स्थानीय युवक ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी क्षेत्र में सिविल अस्पताल के साथ एनएच पर देर रात एक स्थानीय युवक के हुड़दंग से दहशत का माहौल बन गया है। हुड़दंगी ने सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़े। निजी होटल की खिड़कियों पर भी पत्थर बरसाए। हुड़दंगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग इलाके की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इलाके में रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, निजी होटल के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस बीच हुड़दंगी ने यहां सड़क किनारे खड़ी पर्यटकों की एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला। इसके बाद एक निजी होटल की खिड़कियों पर भी पत्थर बरसाकर उसके शीशे तोड़े। इस संबंध में निजी होटल के मालिक विकास ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने हुड़दंग मचाने के बाद उसे होटल में जाकर जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। व्यापार मंडल प्रधान अनीश सूद, एडवोकेट अभिषेक पाधा, एडवोकेट शैलेष शर्मा का इस संदर्भ में मांग कि है कि शहरवासियों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed