{"_id":"5afb1edd4f1c1be9408b5905","slug":"61526406877-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधवां में युवक ने बंदूक से खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोधवां में युवक ने बंदूक से खुद को मारी गोली
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोधवां में युवक ने बंदूक से खुद को मारी गोली
नूरपुर अस्पताल से घायल युवक टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडी की पुलिस चौकी कंडवाल के लोधवा गांव में एक युवक ने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि अभी तक युवक के खुद को गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार अली हुसैन पुत्र हुसनो दीन अपने घर के कमरे में था, जबकि दूसरे कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। अचानक अली ने अपने कमरे में रखी पेटी से बंदूक निकाल कर उसको भर कर खुद को गोली मार ली। गोली के धमाके से कमरे में सोई मां जाग गई। उसने कमरे में देखा कि उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा है। अली की मां ने आसपास के लोगों और पंचायत प्रधान को बताया तथा घायल अवस्था में अली को लोगों ने नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अवस्था में घायल होने पर चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार कर टांडा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी ओंकार नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।