फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंदौरा में खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही

इंदौरा में खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही

Sat, 27 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
इंदौरा में खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर(कांगड़ा)। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे इंदौरा उपमंडल के सीमांत क्षेत्रों में सरकारी नियमों को ताक पर रख कर अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशरों पर खनन विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अवैध खनन के खिलाफ सभी जिलों में अलग से विशेष टास्क फोर्स के गठन के बाद जिला कांगड़ा के सीमांत इलाकों में एक साथ 16 स्टोन क्रशरों पर विभागीय कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय प्रशासन ने पंजाब से सटे इंदौरा उपमंडल के सीमांत इलाकों टिप्परी, डमटाल, बाडी खड्ड, मोहटली, खानपुर, ढांगू माजरा और तमोटा में अवैध रूप से चल रहे 16 स्टोन क्रशरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इनकी बिजली सप्लाई काट दी है। यह कार्रवाई खनन विभाग के जारी आदेशों के बाद अमल में लाई गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो नूरपुर और इंदौरा में महज 3-4 स्टोन क्रशर ही ऐसे हैं, जो प्रदेश सरकार के तय मानकों के अनुसार चल रहे हैं। वहीं, नूरपुर के एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जब खनन विभाग ने इंदौरा उपमंडल में चल रहे स्टोन क्रशरों की जांच की गई तो यह पाया कि ये 16 स्टोन क्रशर नियमों को धता बताकर अवैध रूप से चल रहे हैं। इन स्टोन क्रशरों में से कुछेक के पास पर्यावरण प्रमाण पत्र नहीं था, तो कुछ के पास पंजीकृत लीज के दस्तावेज नदारद पाए गए। नियमों के विपरीत अवैध रूप से चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों की बिजली की सप्लाई काट दी है। उधर, नूरपुर स्थित खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि इंदौरा तहसील के टिप्परी क्षेत्र में तीन, डमटाल में पांच, तमोटा में 3, मोहटली में 2 और बाड़ी खड्ड, खानपुर सहित ढांगू माजरा में एक-एक स्टोन क्रशर की बिजली सप्लाई काटी गई है।
विज्ञापन

इनसेट....
इंदौरा में सबसे ज्यादा 42 स्टोन क्रशर
विभागीय आंकडों के अनुसार जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल में कुल 9, इंदौरा उपमंडल में सबसे ज्यादा 42, फतेहपुर में 5 और जवाली उपमंडल में 9 स्टोन क्रैशर स्थापित किए गए हैं। इनमें से सिर्फ नूरपुर उपमंडल के तहत पड़ते कंडवाल क्षेत्र में ही वर्तमान में 3 स्टोन क्रैशर चल रहे हैं। इनमें से दो स्टोन क्रैशर मालिकों को खनन विभाग ने नोटिस जारी कर रखा है। लेकिन, इनमें से किसी का भी विभाग को अभी तक जबाव नहीं मिला है, जबकि इंदौरा उपमंडल के तहत कुल 42 में से अवैध रूप से चल रहे 16 स्टोन क्रैशरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। शेष सभी स्टोन क्रैशर इकाईयां बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed