फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चूल्हा जलाते महिला झुलसी

चूल्हा जलाते महिला झुलसी

Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
चूल्हा जलाते महिला झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के सिद्धपुरघाड़ में चूल्हे में आग जलाते हुए महिला बुरी तरह से झुलस गई। जानकारी के अनुसार पवना देवी (45) पत्नी वरियाम सिंह निवासी सिद्धपुरघाड़ रविवार रात करीब 8.30 बजे अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी तो अचानक उसकी चुनरी को आग लग गई। आग लगने के कारण वह गिर पड़ी और झुलस गई। रात को वह घर पर ठीक रही, लेकिन सोमवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिस पर उसका पति उसे इलाज के लिए राजा का तालाब स्थित सूर्या अस्पताल में ले आया। इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई तथा सूचना मिलते ही जवाली पुलिस सूर्या अस्तपाल में पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का सूर्या अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed