{"_id":"59611a374f1c1bfe7f8b45f7","slug":"61499535927-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारपीट के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ारपीट के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत सदवां में बीते 30 जून को छिंज मेले के दौरान चाकूबाजी के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक सिकंदर दीन से मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों रोशनी देवी और उसके पुत्र सुशील को
कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने के विरोध में पीड़ित परिवार और सदवां के लोगों ने पंचायत प्रधान शालिनी शर्मा की अगुवाई में थाने में प्रदर्शन किया था। इसके बाद डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने लोगों को शांत करते हुए एक-दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था।