{"_id":"5bb3bbb9867a55013e75d05b","slug":"51538505657-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कैप्सूल और एक किलो भुक्की सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 कैप्सूल और एक किलो भुक्की सहित दो गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में नूरपुर थाना की कंडवाल चौकी के तहत जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम के प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में हगवाल में दो युवकों से नशीले कैप्सूल तथा भुक्की बरामद की।
जानकारी के अनुसार जिला एंटी नारकोटिक्स टीम ने एसआई अजीत कुमार के नेतृत्व में हगवाल में नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान दो युवक बाइक पर आ रहे थे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक सवारों को रोका। तलाशी लेने पर उनसे 200 नशीले कैप्सूल तथा एक किलो 200 ग्राम भुक्की बरामद की गई। इनकी पहचान दिलीप कुमार उर्फ काका पुत्र अशोक कुमार निवासी छन्नी वेली और मुनीश मेहरा पुत्र सोमराज निवासी नूरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।