फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल चाबियां पर जड़ा ताला

ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल चाबियां पर जड़ा ताला

Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल चाबियां पर जड़ा ताला
इंदौरा/ठाकुरद्बारा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा की एक पंचायत के ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल चाबियां की अध्यापिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से अध्यापिका के तबादले की मांग उठाई है। साथ ही कहा कि तबादला नहीं किया गया तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने महिला टीचर पर गाली गलौज और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। इस बारे में शिक्षा खंड अधिकारी को लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है, कि जब तक अध्यापिका का तबादला नहीं होता, तब तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी इंदौरा विनोद कौशल ने कहा कि एक महिला टीचर के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत मिली है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए उपनिदेशक को भेजा दिया है। स्कूल में निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed