{"_id":"5ad8d9fd4f1c1b63098b5631","slug":"51524161021-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा पूरा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
जवाली (कांगड़ा)। ‘जाको राखे साइंया मार सके न कोई’ यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई। वीरवार को देर सायं आए भारी तूफान से गाड़ी पर पेड़ गिर गया, लेकिन गाड़ी में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार दिन में पांच बजे तेज आंधी के चलते जसूर-जवाली मार्ग पर समलाना के पास एक सफेदे का पेड़ एक सैंटरों गाड़ी (न.पी वी 0767) पर गिर गया। जिससे गाड़ी चालक शिव शर्मा निवासी हरियां (जवाली) घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी मुनीषा और दो बच्चे बाल बाल बच गए। शिव शर्मा को उपचार के लिए जवाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवाली पुलिस के एएसआई लियाकत अली ने बताया कि यह परिवार रेहन से अपने घर आ रहा था कि तेज तूफान से पेड़ गिरने से चालक शिव शर्मा घायल हो गए, परिवार के अन्य सदस्य ठीक हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।