{"_id":"5a79f7ab4f1c1b88268b8e40","slug":"51517942699-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में छोटी सी बात पर हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांगड़ा में छोटी सी बात पर हथियार से हमला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। डूंगा बाजार कांगड़ा में छोटी सी बात को लेकर हुए झगड़े में तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल डॉ .राजेद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती है। कांगड़ा थाने में अमन कुमार की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार मनोज कुमार और गौरव कुमार निवासी कांगड़ा में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी कांगड़ा देवानंद ने बताया कि इसके बाद गौरव ने मनोज कुमार पर तेज हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने अरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 307, 324, 323 व 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
कांगड़ा में नाबालिग को भगाने का आरोप
कांगड़ा। उपमंडल के एक गांव से एक युवक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। उसका पालन पोषण उसकी मासी कर रही है। मासी ने शंका जाहिर की है कि उसकी भांजी किसी युवक के साथ भाग गई है। थाना प्रभारी कांगड़ा देवानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शराब के नशे में निगल लिया जहर
कांगड़ा। कांगड़ा के कोटकवाला गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गलती से खेती में प्रयोग होने वाला कीटनाशक ही निगल लिया। व्यक्ति को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी कांगड़ा देवानंद ने बताया कि 36 वर्षीय कोटकवाला निवासी व्यक्ति ने अपने बयान में बताया है कि उसने शराब पी थी। दूसरी बोतल में कीटनाशक को घास को नष्ट करने के लिए रखा था। गलती से उसने कीटनाशक को शराब समझकर पी लिया। अलग स्वाद आने पर उसने कीटनाशक उगल दिया। इसके बाद उसके परिजन उसे ड्रॉ.राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा उपचार के लिए ले आए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।