{"_id":"5b995dac867a557f6e538405","slug":"31536777644-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपेटियों से पैसे उड़ाने वाले होमगार्डस से की रिकवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दानपेटियों से पैसे उड़ाने वाले होमगार्डस से की रिकवरी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानपेटियों से पैसे उड़ाने पर दो होमगार्ड से हुई रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में रखी दानपेटियों से पैसे निकालने वाले सस्पेंड किए गए दो होमगार्डों के खिलाफ पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार को आरोपी दोनों होमगार्ड से पुलिस ने पैसों की रिकवरी कर ली है। आरोप है कि यह पैसे होमगार्ड ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटियों से उड़ाए थे। इसकी रिकार्डिंग मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। सीसीटीवी रिकार्डिंग देखते ही मंदिर प्रशासन हैरान रह गया। ड्यूटी पर तैनात दोनों होमगार्ड के इन कारनामों को देखकर मंदिर प्रशासन अलर्ट हो गया। तत्काल यह मामला पुलिस के समक्ष लाया गया। इन होमगार्ड के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। दरअसल मंदिर में लगे मंदिर अधिकारी ने इस मसले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दो होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। दोनों होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से दस हजार साठ रुपये की रिकवरी कर ली है। आरोपियों के खिलाफ छानबीन जारी है।