{"_id":"5a79f7a94f1c1b92268b8ad9","slug":"31517942697-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्तियों ने लाठियों और रोड से मारा पंजाब का व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात व्यक्तियों ने लाठियों और रोड से मारा पंजाब का व्यक्ति
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के कुटाहण गांव में होशियारपुर (पंजाब) के एक व्यक्ति को सरेआम लाठियों और रोड से मारकर घायल कर दिया है। व्यक्ति स्थानीय गांव में मेहमान बनकर आया था। मंगलवार को गांव में कुछ लोग दिल्ली और हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में आए थे। इस दौरान उन्होंने कुटाहण गांव में निशु कुमार के घर पर आए मेहमान मनप्रीत पर लाठियों और रोडों से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाहरी राज्यों की नंबर की गाड़ियों में आए ये लोग निशु के घर का पता पूछ रहे थे। पता बताने पर वे लोग निशु के घर पहुंचे। हमला होते देख निशु और गांव के अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावर एक गाड़ी वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी में भाग निकले। इसकी शिकायत पुलिस थाना लंबागांव में कर दी गई है।