{"_id":"5ba5271d867a557f6c068c2a","slug":"21537550109-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी का परिचालक 1.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी का परिचालक 1.
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी का परिचालक पौने दो
किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार
दिल्ली से पालमपुर आ रही बस से बरामद की खेप
पुलिस ने पालमपुर बस स्टैंड पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन निगम के एक परिचालक को पुलिस ने 1.870 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। यह परिचालक परिवहन निगम के पालमपुर डिपो में तैनात है। यह भुक्की दिल्ली से पालमपुर चलने वाली परिवहन निगम की बस से लाई गई थी। पुलिस ने परिचालक को भुक्की के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं, परिवहन निगम भी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल परिवहन निगम का एक परिचालक नशे के कारोबार में पकड़ा गया है। बताया जाता है कि यह परिचालक अक्सर पालमपुर से दिल्ली चलता है। यह भुक्की का थैला दिल्ली से पालमपुर लाया गया है, इसकी भनक पुलिस को लग गई थी। लिहाजा, पुलिस ने एक टीम ने बस स्टैंड पर आरोपी परिचालक संजीव कुमार को भुक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में टीम ने जब आरोपी परिचालक के थैले की तलाशी ली तो थैले एक किलो 875 ग्राम भुक्की बरामद की। वहीं परिचालक की गिरफ्तारी होते ही परिवहन निगम ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन निगम ने परिचालक संजीव कुमार के खिलाफ परिवहन नियम सीसीए एंड सीसीएस 1965 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत परिचालक को निलंबित किया जाएगा। आरएम पालमपुर राजकुमार पाठक ने बताया कि परिवहन निगम परिचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने निगम के परिचालक से भुक्की बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।