{"_id":"5b7b0a4042c792466a5054de","slug":"21534790208-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसीबी के क्लर्क ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केसीसीबी के क्लर्क ने फंदा लगा दी जान
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में कार्यरत एक क्लर्क ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो बेटियों और पत्नी के साथ बड़ोल में रहने वाले क्लर्क ने उस समय चुनरी का फंदा लगाया, जब मकान में कोई नहीं था। वहीं कमरे में कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार केसीसी बैंक धर्मशाला में वर्ष 2016 से लोन सेक्शन में बतौर क्लर्क सेवाएं दे रहे आलमपुर के विनोद कुमार (42) ने धर्मशाला के समीप बड़ोल में किराये पर कमरा लिया था। यहां वह पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह विनोद की पत्नी कहीं गई हुई थी। इसी दौरान उसने कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो विनोद की लाश फंदे से लटक रही थी। इसकी सूचना उसने पड़ोस के लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रखा है, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।