{"_id":"5af87a134f1c1bd4408b4f82","slug":"21526233619-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-आल्टो भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-आल्टो भिड़ंत में तीन घायल
Updated Sun, 13 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बस-कार की टक्कर में तीन घायल
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चिंतपूर्णी से ज्वाला जी की तरफ आ रही एक निजी बस की एक आल्टो कार से टक्कर हो गई। यह भिडंत चलाली के समीप (पक्का परो) के पास हुई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे हुए इस हादसे में कार में सफर कर रहे तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नागरिक अस्पताल देहरा में करवाया गया। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दायर कर जांच शुरू कर दी है।