फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sat, 23 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
लंबागांव (कांगड़ा)। इलाके की मंद खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृृतक युवक शिमला का रहने वाला था। युवक अपने दोस्त के घर एक समारोह में आया था। मृतक युवक शिमला में आयकर विभाग में बतौर चालक सेवारत था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार के एक युवक अपने दोस्तों के साथ लंबागांव के रिट गांव में अपने दोस्त के घर समारोह में आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर युवक अपने दो साथियों के साथ खड्ड में नहाने चले गए। तीनों दोस्त भगलाल गांव के पास मंद खड्ड में नहा रहे थे कि अचानक एक तरफ से भैंसों का झुंड आ गया। इससे वह डर गया और पानी में आगे की ओर जाने लगा। जब वह आगे गया तो उसका पांव फिसला और गहरे पानी में चला गया। इस दौरान युवक पानी में डूबने लगा, तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अपने दोस्तों को फोन किए। जबकि मौके पर मौजूद दोस्तों ने भी उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया तो रोहित कुमार (32) निवासी शिमला की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार तीनों दोस्तों में किसी को भी तैरने नहीं आता था। उधर, लंबागांव के थाना प्रभारी अभिमन्यु ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्मटमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed