{"_id":"5aac02074f1c1bbe758b5cba","slug":"201521222151-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नशीली दवाईयों समेत पकड़ा व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नशीली दवाईयों समेत पकड़ा व्यक्ति
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नशीली दवाइयों समेत पकड़ा व्यक्ति
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने वीरवार रात को एक व्यक्ति से नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। पुलिस ने व्यक्ति को दवाइयों समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार रात को पालमपुर पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में हवलदार सतीश, संजीव, एलएचसी बॉबी और कांस्टेबल राजकुमार की टीम गश्त कर रही थी कि अचानक उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने जब व्यक्ति को रोका तो उससे पुलिस ने अवैध रूप से रखी नशीली दवाइयां पकड़ीं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने अवैध रूप से रखी नशीली दवाइयों के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।