फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भटोली में निजी स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल

भटोली में निजी स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल

Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
भटोली में निजी स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के तहत मिनता-भटोली मार्ग के भटोली में सोमवार दोपहर को रैहन के एक निजी स्कूल की बस (एचपी 38बी-8623) अचानक पलट गई। हादसे के दौरान बस में 25 विद्यार्थी सवार थे, जिसमें से पांच को हल्की चोटें आई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस अचानक भटोली मार्ग के समीप पलट गई। इसमें नक्ष (6), पल्लवी (7), सांची (6), संचित पठानिया (7), अक्षित भाटिया (4) को मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल रैहन लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रशासन की तरफ से फतेहपुर के नायब तहसीलदार संदीप कुमार और पुलिस चौकी रैहन के इंचार्ज हंसराज टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और कारणों की जांच में जुट गए।
विज्ञापन

वहीं, बस चालक सतपाल ने हादसे का कारण बस में तकनीकी खराबी (स्टेरिंग लॉक) बताया। हादसे के बाद चालक ने बस का मेन शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने सड़क की बेहद खस्ताहालत को भी इस हादसे को भी जिम्मेवार ठहराया है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed