फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंदौरा के बैरियर चौक पर स्कूल बस ने कुचली नवविवाहिता

इंदौरा के बैरियर चौक पर स्कूल बस ने कुचली नवविवाहिता

Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
इंदौरा के बैरियर चौक पर स्कूल बस ने कुचली नवविवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा के बैरियर चौक पर नवविवाहित दंपति की बाइक एक स्कूल बस की चपेट में आने से नई नवेली दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दंपति की महज चार दिन पहले ही शादी हुई थी।
जानकारी मुताबिक अलका कुमारी (21) अपने पति सुनील कुमार (25) निवासी घोड़न के साथ शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंदौरा कॉलेज में पेपर देने जा रही थी। इंदौरा के बैरियर चौक पर पहुंचने पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी अलका निजी स्कूल बस के पिछले टायर तले कुचली गई, जबकि पति सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस थाना के एएसआई संतोष कुमार टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल युवक को पठानकोट अस्पताल पहुंचाया। नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने स्कूल बस चालक को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ इंदौरा देवानंद ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बाक्स
डोली विदा होने के चार दिन बाद उठ गई अर्थी
चार दिन पहले हुई थी अलका और सुनील की शादी
बाइक हादसे का शिकार बने नव दंपति की शादी 14 नवंबर को हुई थी। चंद रोज पहले दुल्हन बनी अलका के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि इस दर्दनाक हादसे से नव दंपति का दांपत्य जीवन आरंभ होने पहले ही खत्म हो गया। जिस घर में चंद रोज पहले वह बहू बनकर आई थी, वहां से उसकी अर्थी ले जानी पड़ी। जहां चार दिन पहले शादी की खुशी थी, वहां मातम पसर गया। उधर, अपनी बेटी को चार दिन पहले ही विदा करने वाले मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अलका राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में पढ़ती थी और पेपर देने के लिए बाइक पर पति सहित आई थी। पेपर देने से पहले वह पेन खरीदने के लिए पति संग बाइक पर एक दुकान पर जा रही थी, लेकिन कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर ही मौत ने उसे अपने क्रूर पंजों में जकड़ लिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड स्टोरी
बैरियर चौक में अवैध कब्जों ने बढ़ाए हादसे
प्रशासन ने आज तक नहीं की कोई कार्रवाई
यातायात नियमों का सरेआम होता है उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। बैरियर चौक में अवैध कब्जों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसकी बलि शनिवार को एक नवविवाहिता चढ़ गई। चौक पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर खोखे बना रखे हैं। चौक पर अवैध कब्जों से इतनी भीड़ रहती है कि हर समय हादसे का खतरा रहता है। प्रशासन ने आज तक इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते अवैध कब्जाधारी बीच सड़क तक आ पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बैरियर चौक पर चल रहे शराब के अहातों में आने वाले शराबी दिन के समय ही अपने वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर कानून को ठेंगा दिखाते हुए उत्पात मचाते हैं। चौक से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा न कसने पर बैरियर चौक हादसों का स्थल बनता जा रहा है। इस संबंध में इंदौरा के तहसीलदार ज्ञान चंद ने बताया कि जल्द ही बैरियर चौक पर निशानदेही करवाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed